फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले आठ वर्षीय बालक की बीते दिनों हुई संदिग्ध मौत को लेकर पूरे इलाके में चर्चाएं हैं और मौत के कारणों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मृतक बच्चे के परिवार के कुछ लोगों ने भी इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र देकर उसकी हत्या की आशंका जताई है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इधर एसएसजे परिसर छात्र संघ उपसचिव चंदन बहुगुणा ने भी एक बैठक आयोजित करके आठ साल के बच्चे की मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बैठक में आरोप लगाया गया है कि आठ वर्षीय बालक की मां ने बीते दिनों दूसरा विवाह कर लिया। उसके बाद से बच्चे के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता था। उनका कहना है कि पिछले दिनों बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। छात्र संघ उपसचिव चंदन बहुगुणा ने इस मामले की जांच करके कथित दोषियों को दंडित करने की मांग की है। बैठक में प्रकाश बिष्ट, पूर्व उपसचिव रजत मेहरा, पूर्व सचिव राकेश भंडारी, पूर्व उपसचिव दीपक कनवाल, पूर्व महासचिव ललित सतवाल, पूर्व महासचिव आशीष पंत आदि शामिल थे।

इधर जानकारी मिली है कि आठ वर्षीय बालक की संदिग्ध मौत को लेकर उसके कुछ परिजनों ने भी पुलिस में तहरीर देकर उसकी हत्या की आशंका जताई है। इधर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे की मां तलाकशुदा है और उसने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस के मुताबिक मृतक बच्चे की मां ने बताया कि अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण विगत दिनों बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें