अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से गांवों को पालिका सीमा से बाहर करने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण संघर्ष समिति ने 36 दिन से गांधी पार्क में चल रहे धरने को स्थगित कर दिया है। चेतावनी दी है कि यदि एक पखवाड़े के भीतर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
निकटवर्ती गांवों को पालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को रैलापाली, दुगालखोला, खगमराकोट, इंदिरा कालोनी के ग्रामीण धरने पर बैठे थे। समिति के अध्यक्ष योगी सुंदर नाथ ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने खगमराकोट, रैलापाली, दुगालखोला, इंदिरा कालोनी को पालिका सीमा से बाहर करने आश्वासन दिया है जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।
धरने पर देवीदत्त पांडे, शेर सिंह बिष्ट, कैलाश चंद्र जोशी, रितिक नयाल, हरीश लाल, शेष राम, भपाल सिंह रावत, धनी राम, प्रतेश पांडे, अंबी राम, हर्ष कनवाल, आनंदी वर्मि, चंदन रावत, धन सिंह बिष्ट, मुकेश जोशी, राजू गिरि, नंदन सिंह दसौनी, केपी जोशी, एससी जोशी, पीसी दुर्गापाल, नरेंद्र प्रसाद, नवीन जोशी, अशोक ग्वासाकोटी आदि ने भाग लिया।