फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों व वीरंगनाओ का वार्षिक सम्मेलन संपन्नभूतपूर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिक संगठन की ओर से हुए पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के सुंयक्त सम्मेलन में गैरसैंण और चौखुटिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भारी संख्या में भागेदारी की। सम्मेलन में सैनिकों ने देश सेवा की तरह क्षेत्र के विकास में भूमिका निभाने के साथ ही पलायन करने के बजाय गांव में ही बने रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी ने कैंटीन खुलने पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए चौखुटिया में शीघ्र ही ईसीएचएस खोले जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


गढ़वाल और कुमाऊं के केंद्र बिंदु में स्थित चौखुटिया में हुए पूर्व सैनिक संगठन के वार्षिक सम्मेलन में दोनों ब्लॉकों के पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने भारी संख्या में भागेदारी की। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी ने कैंटीन खुलने पर बधाई देते हुए कहा कि अगले माह से सैनिकों को यहीं से सामान मिलने लगेगा। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड कर्नल जीएस बिष्ट ने पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले सैनिक संगठन के अध्यक्ष शेरसिंह नेगी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

संगठन की ओर से संरक्षक राजेंद्र सिंह, पीएस मेहता, किसन सिंह, नंदाबल्लभ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन माधोसिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर तहसीलदार सतीश बर्थवाल, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर राजेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह, महादेव सिंह, चंदर सिंह, भगवान रावत, एचएस नेगी, त्रिलोक सिंह, भवान रौतेला, नंदन सिंहनेगी, कस्तूरी देवी, राधा पांडे, उत्तमादेवी, कांता जोशी, अजुर्न सिंह, भूपेंद्र राणा सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन


साढे छह हजार पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र में खुलने वाली कैंटीन से कुमाऊं और गढ़वाल के सीमावर्ती करीब छह हजार पूर्व सैनिकों लाभान्वित होंगे। सैनिक संगठन के अध्यक्ष शेरसिंह नेगी ने सम्मेलन को सफल बनाने में दिए सहयोग के लिए सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताया।

सामरिक दृष्टि से है चौखुटिया का महत्व
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी ने पत्रकारों से बातचीत में चौखुटिया को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य का बखान किया और कहा कि कत्यूरी राजाओं की यह राजधानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। कहा कि चौखुटिया के तड़ागताल मे स्थित झील के सौंदर्यीकरण के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भी शासन स्तर पर बातचीत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें