फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी से तैयार की जा रही आकर्षक आकृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रेरणा महिला मंडल चितई की पहल पर महिलाएं मिट्टी से मूर्तियां, देवी के मुखौटे, दीये आदि आकर्षक कलाकृतियां बना रही हैं। महिला मंडल द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

चितई गांव में स्थित महिला मंडल के कार्यालय में गांव की महिलाओं के लघु उद्योग से जोड़ा गया है। महिलाओं को मिट्टी से भगवान की मूर्तियां, देवी के मुखौटे, दीये आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

मिट्टी से तैयार की गई इन वस्तुओं में महिलाएं स्वयं रंगरोगन कर उन्हें आकर्षक रूप दे रही हैं। दीपावली के लिए महिलाओं ने यह कलाकृतियां तैयार की हैं। महिला मंडल मंडल की अध्यक्ष शशि प्रजापति ंने बताया कि साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस कार्य में संचलिका ममता बिष्ट, कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, कमला आर्या, मंजू आर्या, ममता तिवारी, सरिता, दीपा, रेखा, गीता, चंद्रकांता बहुगुणा, सुमन रावत आदि सहयोग कर रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें