फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े: हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने युवा शक्ति से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करें और समय का सदुपयोग करें। हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए एकजुटता से प्रयास करने होंगे। रावत नवज्योति इंटर कालेज सिनार के स्वर्ण जंयती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रावत ने इंटर कालेज सिनार के संस्थापक पंडित देवीदत्त मठपाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाली पछाऊं क्षेत्र में स्वतंत्रता के साथ ही शिक्षा की अलख जगी और लोगों ने आपसी सहयोग, श्रमदान से विभिन्न विद्यालयों की नींव रखी।

इन विद्यालयों से पढ़े विद्यार्थी अनेक सर्वोच्च पदों पर पहुचे हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए उद्यानीकरण, जड़ी-बूटी, फूलों की खेती और दुग्ध व्यवसाय को अपनाना होगा। उन्होंने नव ज्योति स्मारिका का विमोचन भी किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए रानीखेत के विधायक करन माहरा ने छात्रों को भविष्य का कर्णधार बताते हुए विद्यालय की समस्याओं का हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। जिला पंचायत की ओर से विद्यालय के विकास के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा हुई।

इससे पहले पूर्व सीएम का सिनार पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देवभूमि की लोक संस्कृति को मंच पर मूर्त रूप दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गोविंद रावत, अध्यक्ष हरीश बिष्ट ,बीईओ हिंमाशु नौगाई प्रधानाचार्य जयनारायण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, उमेश मठपाल, भगवती रिखाड़ी, महिपाल बिष्ट, प्रमोद नैनवाल, प्रयाग शर्मा, राजेंद सिंह, धनी राम, रवींद्र रावत आदि मौजूद थे। संचालन इंद्र सिंह और अजय पपनै ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें