फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ कांग्रेस फिर शुरू करेगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की आड़ में नगर की जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यहां हुई एक बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के नियमों में शीघ्र शिथिलता न करने और जिले के अधिकारियों द्वारा जनता का शोषण किए जाने पर जिला प्रशासन के खिलाफ 25 मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण कराने वाले लोगों के मानचित्र कई महीनों से डीडीए कार्यालय में ही पड़े हैं और आम जनता को हर रोज कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाया गया था उसे अब फिर शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश सचिव त्रिलोचन जोशी ने डीडीए से जुड़े अधिकारियों पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों को आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है और सरकार की हठधर्मिता का खामियाजा अल्मोड़ा की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने दस दिन के भीतर आवेदन कर चुके लोगों के नक्शे पास नहीं किए तो कांग्रेस पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होगी। बैठक में जिला प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने संचालन किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, दिनेश पिलख्वाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीपांशु पांडे, प्रदेश सचिव रॉबिन भंडारी, सुनील कर्नाटक, सचिन आर्य, नमित जोशी, नवाज खान, नवनीत वर्मा, भुवन पांडे, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, रमेश नेगी, तारू जोशी, संगम पांडे, निर्मल रावत, मदन डांगी, दीपक साह, वकुल साह, भूपेंद्र भोज, कमल पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें