फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की ओर से 85 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण से बगैर मानचित्र पास कराए और बगैर अनुमति के निर्माण कार्य करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 85 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला विकास प्राधिकरण ने इन सभी को दस दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद से नगर पालिका, नगर पंचायत समेत राज्य और राष्ट्रीय मार्ग में 200 मीटर तक पड़ने वाले सभी राजस्व गांवों को भी भवनों के निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति लेना आवश्यक है।

बताया जा रहा है कि विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले नगर और ग्रामीण क्षेत्र में इस दौरान कई जगहों पर बगैर अनुमति और प्राधिकरण से मानचित्र पास कराए बगैर ही निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसे लेकर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए 85 लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक खीमानंद जोशी ने बताया कि 85 लोगों को नोटिस जारी करके दस दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। जवाब के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों विकास प्राधिकरण के सचिव केएस टोलिया के नेतृत्व में पालिका ने संयुक्त अभियान के तहत राजपुरा, धारानौला, लोअर मालरोड आदि विभिन्न जगहों का निरीक्षण करते हुए भवन स्वामी की निर्माण सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की थी।

बावजूद इसके प्राधिकरण के नियमों को धत्ता बताते हुए उसके बाद भी कई लोगों ने प्राधिकरण से बगैर नक्षा पास कराए निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिसे लेकर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए 85 लोगों को नोटिस जारी किया है।

प्राधिकरण कार्यालय के वरिष्ठ सहायक ने बताया कि दस दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर प्राधिकरण बोर्ड द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय से दो लोगों के मानचित्र पास किए गए हैं जबकि दो अन्य के आवेदनों पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें