फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की मौत होने पर विशेष अपराध में विवेचना करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रभारी एसएसपी करन सिंह नगन्याल ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, मोबाइल प्रयोग और नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दो या दो से अधिक लोगों की मौत होने पर विशेष अपराध के तहत विवेचना करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों की बैठक लेते हुए उन्होंने वाहन दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने बताया कि अधिकतर मामलों में खराब सड़कें, वाहनों की हालत खराब होने, ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग, मोबाइल प्रयोग और नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने नियम विरुद्ध और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को बैरियरों पर सघन चौकसी बरतने के साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए उपलब्ध उपकरणों का भी प्रयोग करने को कहा। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों का विवरण आदि पर थानाध्यक्षों से रिपोर्ट प्रेषित करने को भी कहा। बैठक में सीओ केआर आर्य, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत सुरेश चंद्र जोशी, विजेंद्र साह, जय प्रकाश, भूपाल राम, रमेश बोरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पंत, विजय सिंह बिष्ट, विशन लाल, इंद्र सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें