फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर 20 से धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्वास्थ्य सेवा सुधार संघर्ष समिति ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर 20 जनवरी से गांधी पार्क में तीन दिवसीय धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

समिति के संयोजक अमित जोशी का कहना है कि जिला मुख्यालय के अस्पतालों में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है। डायलिसिस मशीन खराब पड़ी है। आक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की कमी है। इमरजेंसी और दुर्घटना के मामलों में त्वरित कार्रवाई का अभाव बना हुआ है। गर्भवती महिलाओं के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय अल्ट्रासाउंड मशीनों कमी है। जिससे आम जनता को आए दिन दिक्ततें होती हैं। समस्याओं में सुधार की मांग को लेकर समिति 20 जनवरी से 22 जनवरी तक गांधी पार्क में धरना देगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें