फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और पालिका पर छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आरोप लगाया है कि जिला और पालिका प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर शहर में छोटे दुकानदारों को प्रताड़ित कर रहा है, जबकि बड़े अतिक्रमण को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुकानदारों के जबरन पुलिस एक्ट में दस-दस हजार रुपये के चालान किए जा रहे हैं, जबकि विधिक प्राविधान के अनुसार पुलिस एक्ट में चालान करने से पूर्व पुलिस मार्ग से अवरोध हटाने के लिए निर्देश देगी। यदि अवरोध नहीं हटाया गया तो पुलिस एक्ट में चालान करेगी। अल्मोड़ा का पटाल बाजार मोटर मार्ग नहीं है। बिना सामान हटाने के नोटिस दिए बिना सीधे चालान करना विधिक रूप से अनुचित है। यदि इन चालानों को निरस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों के हित मेें जनांदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो न्यायालय में भी पीड़ित व्यापारियों की ओर से वाद दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा शहर में लोगों के थूकने पर भी चालान किया जा रहा है, जबकि पालिका सफाई को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हो रही है। य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें