फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के सभी वर्गों की नि:स्वार्थ सेवा के लिए जाने जाते थे स्व. टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समाजसेवी और पूर्व सांसद, विधायक रहे स्व. रामप्रसाद टम्टा की 107वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. टम्टा ने समाज के सभी वर्गों की निस्वार्थ सेवा कर समाज में नाम सम्मान कमाया। उन्होंने रेल सेवा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए उत्तराखंड के सैकड़ों युवाओं को रेलवे में नियुक्ति देकर रोजगार दिलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


हरि निवास में डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. टम्टा के जीवन को समाज के लोगों के लिए प्रेरणादाई बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया। डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने उन्हें महान आदर्शवादी व्यक्ति बताया। इधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फोन के माध्यम से स्व. टम्टा को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजक प्रो. एससी टम्टा ने भी राम प्रसाद टम्टा के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में आनंद सिंह बगडवाल, जंग बहादुर थापा, नारायण राम, सचिन टम्टा, लीला टम्टा, सरिता टम्टा आदि थे। संचालन महेश प्रसाद टम्टा ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें