भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। स्वामी हीरानंद आश्रम में सोमवार को टैक्सी यूनियन के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ब्राह्मणों द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख शांति की कामना की गई।
वहां पर यजमान भुवन चंद्र पंत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मोहन जोशी, हरीश पटवाल, खजान चंद्र, केवला नंद, विजय पड़लिया, विक्की पंत आदि थे।