फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 पंप चालकों को पिछले एक साल से नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले एक साल से मानदेय नहीं मिलने और अन्य मांगें पूरी नहीं होने से लघु डाल खंड सिंचाई पंप चालकों में आक्रोश बढ़ गया है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल के पंप चालकों का शिष्टमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और उन्हें समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक माह के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चारों जिलों में 115 पंप चालक हैं जो गत 15 सालों से काम कर रहे हैं। लंबे समय के बाद भी पंप चालकों का नियमितीकरण नहीं किया गया है। जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से पंप चालकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे वह आर्थिक तंगी के साथ ही मानसिक रूप से परेशान हैं।

पंप चालक पिछले 15 सालों से काम करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय से इएसआई और एपीएफ की कटौती हो रही है या नहीं संबंधित कर्मचारी को इसकी सूचना नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान मानदेय दिया जाए। आरोप लगाया कि बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में पंप चालकों को कम मानदेय दिया जा रहा है जबकि नैनीताल आदि जिलों में मानदेय अधिक मिल रहा है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में इससे भी कम मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में बैठक करने पहुंचे पंप चालकों ने कहा कि यदि अक्तूबर माह तक मांगें पूरी नहीं हुई तो पंप चालक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में उदित नारायण फुलोरिया, हीरा सिंह, गिरीश फुलोरिया, नवीन चंद्र, शांति देवी, नरेंद्र सिंह, महेश चंद्र, गोविंद राम, प्रहलाद सिंह, भुवन चंद्र, पूरन सिंह, अमरनाथ, आनंद सिंह, दौलत सिंह, राम सिंह, गोपाल सिंह, दीवान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें