फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला कमेटी ने नहीं बनाए अस्थाई शौंचालय, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के दौरान अव्यवस्थाएं भी काफी देखने को मिल रही हैं। मेला कमेटी ने मेले के आसपास अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था तक नहीं की है। मेला परिसर में सुबह से देर रात तक लोगों की काफी भीड़ रहती है लेकिन एक छोटे से सार्वजनिक शौचालय से मेला कमेटी काम चला रही है। लोगों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मेला कमेटी की ओर से नंदादेवी मेले में इन दिनों जहां सुबह पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तनों का कार्यक्रम चलता है वहीं दिन और देर रात के वक्त सार्वजनिक मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हो रही हैं। इन कार्यक्रमों को देखने नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन लोगों को आसपास शौचालय नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेला कमेटी को अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था भी करनी चाहिए। ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इधर मेला कमेटी के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने बताया कि भविष्य में इस तरह की दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें