फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन ने विधि व्यवसाय में 50 साल पूर्ण करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता मदन लाल साह को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बार के पुस्तकालय में किताबों और फर्नीचर के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता साह ने विधि व्यवसाय में पचास साल ईमानदारी और कर्मठता से कर्तव्यों का निर्वहन किया है। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने साह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साह ने वकालत और सामाजिक जीवन के अनुभव रखे। चौहान ने पांडेखोला में बार पुस्तकालय और बार भवन का लोकार्पण भी किया। विशिष्ट अतिथि जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा थे। कार्यक्रम में बार के वयोवृद्ध सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह भाकुनी को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष भानु प्रकाश तिलारा ने और संचालन सचिव पंकज लटवाल ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोकुलानंद जोशी, रमेश चंद्र उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, चामू सिंह गस्याल, महेश चंद्र, केवल सती आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर पारिवारिक न्यायालय के जज नीलम रात्रा, एडीजे मनमोहन सिंह, सीजेएम बलवंत सिंह भाकुनी, मुंसिफ सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुंवर सिंह, जमन सिंह बिष्ट, नीरू तिवारी, प्रभा पांडे, विभा पांडे, भावना जोशी, चंद्रा प्रताप, हिमांशु मेहता, दीप जोशी, मनोज ब्रजवाल, हरीश चिलवाल, भुवन पांडे, मुकेश कुमार, गजेंद्र मेहता, भूपेंद्र मियान, दीवान सिंह बिष्ट, कुंदन लटवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें