फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के लिए दोबारा सर्वे कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल ने जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फिर से चयन कमेटी का गठन कर पुन: सर्वे कराने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कनवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई लाभार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका मुख्य कारण वर्ष 2011 की सर्वे को आधार मानना है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2011 में एनजीओ द्वारा किए गए सर्वे कई जगह धरातल पर नहीं किए गए थे। सर्वे खानापूर्ति कर कागजों में ही कर दिया गया। यही कारण है कि नगर के समीपवर्ती हवालबाग ब्लॉक के 127 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ दो लोगों का आवास के लिए चयन हुआ है। पात्र लोगों को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने पुन: सर्वे कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें