फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुखिया विहीन हैं अल्मोड़ा के 17 बालिका इंटर काॅलेज

Mon, 03 Jun 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाचार्यों के पास नहीं है आहरण वितरण अधिकार, वित्तीय काम प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। जिले में संचालित 21 जीजीआईसी में से 17 विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। प्रभारी प्रधानाचार्यों के पास आहरण वितरण का अधिकार न होने से विद्यालय में बिलों के भुगतान सहित अन्य लेन देन संंबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं।

इन स्कूलों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य का पदभार दिया गया है लेकिन उन्हें आहरण- वितरण का अधिकार नहीं हैं। ऐसे में विद्यालय में किए जाने वाले विकास कार्यों के बिलों के भुगतान, लेन देन संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रभारी प्रधानाचार्यों को वित्तीय कार्यों के लिए बीईओ या संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षिकाओं के भी 117 पद खाली

अल्मोड़ा। जीजीआईसी में पहले से ही शिक्षिकाओं की कमी है। शिक्षिकाओं के 482 सृजित पदों के सापेक्ष 117 पद रिक्त हैं। प्रवक्ता को प्रभारी प्रधानाचार्या का प्रभार देने से उनके लिए कक्षाओं में समय दे पाना मुश्किल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विकासखंड का नाम रिक्त पद
हवालबाग 1
भैंसियाछाना 1
लमगड़ा 2
धौलादेवी 1
ताड़ीखेत 2
द्वाराहाट 4
चौखुटिया 2
स्याल्दे 2
भिकियासैंण 1
सल्ट 1

कोट-प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। व्यवस्था के तहत प्रवक्ताओं को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। -अंबा दत्त बलोदी, सीईओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें