द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बहुरंगी छटा बिखेरी। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी लोकगीत एवं नृत्य प्रस्तुत दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पीजी कालेज रानीखेत के प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने छात्र छात्राओं से पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में शिरकत कर भविष्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने कॉलेज की वार्षिक आख्या पेश की। छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन रौतेला, उपाध्यक्ष भूपेंद्र अधिकारी, उपाध्यक्षा हेमा कांडपाल, सचिव महेंद्र बिष्ट, संयुक्त सचिव प्रवीण तिवारी, कोषाध्यक्ष करन नेगी, मनीष कुमार, पूजा सहित तमाम पदाधिकारी और सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। समारोह का संचालन डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. शैलेंद्र कुमार और डॉ. प्रेम प्रकाश ने किया। इस दौरान पढ़ाई समेत साल भी विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य की लिखी पुस्तक का हुआ विमोचन
द्वाराहाट। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके के श्रीवास्तव द्वारा लिखी पुस्तक ए हैंडबुक आफ पेडागोगी इंस्ट्यशनल मैनेजमेंट एंड क्वालिटी रिफार्म इन हायर एजूकेशन का मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. पीके पाठक व अन्य अतिथिगणों ने विमोचन किया।