फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही देश का विकास संभव : गीतिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय ड्यौना के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी गीतिका जोशी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, जबकि गांवों में सुविधाओं का अभाव है। इसे चुनौती के रूप में लेना होगा। समाज और देश की तरक्की के लिए शिक्षा पहली जरूरत है।

छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, शिव तांडव नृत्य, कुमाऊंनी, गढ़वाली लोक गीत आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नंदन सिंह रावत, प्रधानाध्यापक सुरेश जोशी, महेश कोटिया, दीपक सिंह रावत, राजीव जोशी, प्रेम सिंह मुहाली, चंडीप्रसाद, मोहन मेहरा, राजेंद्र कुमार, महेशानंद, शंकर सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें