अल्मोड़ा। नई दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती जागेश्वर के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है और उन्हें सोमवार को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। श्री कुंजवाल के पीआरओ चंदन सिंह बोरा ने बताया कि डाक्टरों की सलाह पर श्री कुंजवाल को जल्द ही छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, गणेश गोदियाल, हाइकोर्ट के अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, जल निगम के एमडी भजन सिंह आदि भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। ब्यूरो