फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम और मंडलायुक्त ने ली पर्यटन गतिविधियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डिस्ट्रिक टूरिज्म प्रमोशन कमेटी का गठन शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा जो योजनाएं चयनित की गई हैं, उनके कार्यों में तेजी लाने और कुमाऊं मंडल विकास निगम और अन्य निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा जो निर्माण पर्यटन विकास के लिए किए जा रहे हैं, उन पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने अल्मोड़ा में सूर्य मंदिर कटारमल को आध्यात्मिक एवं सुव्यवस्थित रूप से विकसित किए जाने, कोसी कटारमल, कसारदेवी के आसपास के क्षेत्रों को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्होंने कोसी कटारमल, कसारदेवी, डीनापानी, तड़ागताल, पांडुखोली, दूनागिरी, भटकोट, पिनाथ, बिनसर आदि को विकसित करने को कहा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि अल्मोड़ा के मानचित्र को विकसित करने, सिमतोल ईको पार्क, कसारदेवी , ईको पर्यटन के विकास समेत आदि अन्य योजनाओं पर पर ठोस कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जिले के प्रवेश द्वारों पर जिले का पर्यटन मानचित्र लगाने का कार्य भी गतिमान है। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें