फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद के शिकागो भाषण ने विश्व के मानवीय समाज पर गहरा प्रभाव डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो सम्मेलन में 1893 में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ पर एसएसजे परिसर में आयोजित गोष्ठी में सचिव रामकृष्ण मिशन कानपुर से पहुंचे स्वामी आत्मश्रद्धानंद ने कहा कि शिकागो भाषण का विश्व के मानवीय समाज पर गहरा प्रभाव पड़ा। स्वामी विवेकानंद के भाषण से पश्चिम देशों में उनके प्रति एक अति विशिष्ट व्यक्ति के रूप में सम्मान का भाव पैदा हो गया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से विशेष जुड़ाव रहा इसलिए उन्होंने अपना अंतिम भाषण अल्मोड़ा में दिया था।
विज्ञापन


परिसर के गणित सभागार में रामकृृष्ण कुटीर अल्मोड़ा एवं छात्र संघ एसएसजे परिसर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत निर्माताओं के रूप में स्वामी विवेकानंद का गौरव पूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद के भाषणों से प्रभावित होकर अमेरिका के सौ शहरों में वर्तमान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा कठिन परिश्रम एवं दृृढ़ इच्छाशक्ति के बूते अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के व्यक्तित्व से सीख लेने की जरूरत है। रामकृृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी सोमदेवानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के एक प्रेरणा स्त्रोत एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण व्यक्ति थे। डॉ. दीवा भट्ट ने कहा कि स्त्रियों की दशा सुधारने के लिए स्वामी विवेकानंद ने उत्कृष्ट कार्य किया।
विज्ञापन


डॉ. नीरज तिवारी, डॉ. विजय पांडे, डॉ. प्रवीण बिष्ट, ललित योगी आदि ने भी विचार रखे। छात्रसंघ अध्यक्ष राजन जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर अभय प्रताप सिंह, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष अंजली बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अर्जुन कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संचालन दीपक पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें