अल्मोड़ा। परिवहन विभाग के अधिकारी प्रमोद चौधरी और लमगड़ा थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह विष्ट ने शहरफाटक तिराहे पर वाहनों की चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 30 वाहन चालकों का चालान और चार का कोर्ट चालान किया। इस दौरान उनसे 8,300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
अभियान में चौकी प्रभारी मौरनौला अनीश अहमद, उपनिरीक्षक हरि राम शामिल थे। इसके अतिरिक्त एसएसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान में पुलिस ने विभिन्न जगहों पर वाहन चालकों के 11 कोर्ट चालान किए। जबकि 117 वाहन चालकों का चालान करते हुए 15,400 रुपये जुर्माना वसूला।