अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज शुरु करने को लेकर चल रही अनिश्चितता पर लोगों में रोष है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यदि मेडिकल कालेज को मान्यता दिलाने के मामले में 10 अक्तूबर तक फैसला नहीं हुआ तो 11 अक्तूबर को एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।
इसके बाद भी पर्याप्त बजट स्वीकृत करके मेडिकल कालेज की तैयारियों में तेजी नहीं लाई गई तो 15 दिन बाद आमरण अनशन शुरू करके आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते लोग गांवों से पलायन कर रहे हैं। इसलिए मेडिकल कालेज जल्द शुरु करके नए डाक्टरों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। ताकि पहाड़ में डाक्टरों की कमी पूरी हो सके।