फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीड़ा में आमरण अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खीड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तेरह दिन तक चले क्रमिक अनशन के बाद ग्रामीणों ने आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में तीन लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं, जबकि आठ महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठीं हैं। ग्रामीणों ने शराब का ठेका निरस्त करने संबंधी लिखित आदेश की प्रति शीघ्र उपलब्ध न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन


खीड़ा में शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी में गणित विषय खोलने और खीड़ा-बच्छावान सड़क में पड़े गड्ढे ठीक करने की मांगों को पिछले चौदह दिनों से चलाया जा रहा आंदोलन आमरण अनशन में बदल गया है। प्रथम चरण में आनंद सिंह, नारायण सिंह और बीरराम सहित तीन लोग आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में सीमा नेगी, गणेशी देव, कमला, जयंती, पूजा, कुसुमा, शांती व कलावती सहित आठ महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी हैं।

ग्रामीणों ने सीएम द्वारा जारी शराब का ठेका निरस्त करने संबंधी आदेश की प्रति शीघ्र उपलब्ध न होने पर आंदोलन और तेज करने की बात कही है। संघर्ष समिति के संयोजक लक्ष्मण सिंह नेगी कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर जनाक्रोश विस्फोटक रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें