फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुरभोज निवासी नौवीं का छात्र दो दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चतुरभोज गांव निवासी नौवीं कक्षा का छात्र अमित कुमार मंगलवार 10 जून की सुबह घर से विद्यालय के लिए निकला, लेकिन तब से घर नहीं लौटा है। दादा ने पौत्र की गुमशुुदगी राजस्व उप निरीक्षक पांडेतोली के यहां दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार 10 जून को ग्राम पंचायत चतुरभोज (मनीआगर) निवासी छात्र अमित कुमार पुत्र चंदन राम घर से सुबह विद्यालय के लिए गया, वह राजकीय इंटर कालेज बाड़ेछीना में नौवीं का छात्र है। छुट्टी के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विद्यालय पहुंचकर जानकरी ली तो पता चला कि अमित विद्यालय पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लगा है। दादा देव राम ने राजस्व उप निरीक्षक पांडेतोली के यहां पौत्र अमित कुमार की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने राजस्व पुलिस ने अमित का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें