अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर का मास्टर प्लान बनेगा। भूमि की सही रिपोर्ट और आर्किटेक्ट की हरी झंडी मिलने के बाद ही नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसर के योग विभाग और नेचुरल रिसोर्सेज डाटा मैनेजमेंट सिस्टम (एनआरडीएमएस) के नए भवन जल्द बनाए जाएंगे।
कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने परिसर के कंप्यूटर विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर साइंस के अधूरे भवन का निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एसएसजे परिसर का मास्टर प्लान बनेगा। परिसर में नए भवन आर्केटेक्ट के बगैर नहीं बनाए जाएंगे। भूमि ठीक होने पर ही उसमें नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। परिसर के योग विभाग और एनआरडीएमएस के नए भवन जल्द बनाएं जाएंगे। उन्होंने परिसर में पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उनके साथ निजी सचिव विधान चौधरी, प्रो. सतपाल बिष्ट, डॉ. महेंद्र राणा, सहायक अभियंता संजय पंत आदि भी थे। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रॉक्टर डॉ. देवेंद्र बिष्ट, प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. जेएस रावत, प्रो. दया पंत, प्रो. एनडी कांडपाल, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. नवीन भट्ट आदि थे।
परिसर के योग विभाग और एनआरडीएमएस के नए भवन बनेंगे
कुमाऊं विवि के कुलपति ने एसएसजे परिसर का औचक निरीक्षण किया
छात्रों ने कुलपति को समस्याएं बताईं
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रसंघ सचिव आशीष पंत के नेतृत्व में छात्रों का एक शिष्टमंडल कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल से मिला और उन्हें विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि परिसर में पार्किंग नहीं होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियों को दूर करने, मासकॉम का अलग विभाग बनाने की मांग की। कुलपति ने एक माह के भीतर पार्किंग बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अन्य समस्याओं पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया। शिष्टमंडल में सचिव आशीष पंत, उप सचिव दीपक कनवाल, नवल सिंह बिष्ट, संदीप तड़ागी आदि शामिल थे।