फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत पर्यावरण संस्थान का एक दिन विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान कटारमल अल्मोड़ा ने एक दिन विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत संस्थान की टीम बृहस्पतिवार को स्थानीय जीआईसी में पहुंची। वहां आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों के प्रति आगाह कर प्रदूषण रोकने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

वहां हुई नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी नौगांव कफड़ा प्रथम, विवेकानंद द्वाराहाट द्वितीय, राजकीय हाईस्कूल भटकोट तृतीय रहा। पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में आख्या अग्रवाल, हिमांशी मासीवाल, यामिनी रावत, विद्याश्री, प्रियंका मठपाल, आदित्य कुमार जीते। चित्रकला में दीपक कुमार, हिमांशी मासीवाल, रूपाली बुधोड़ी, विद्याश्री, गौरव कैड़ा, आदित्य कुमार, कविता, भाषण में दीक्षा पांडे, प्रमोद तिवारी, मनीष बिष्ट ने बाजी मारी। कार्यक्रम के जीबी पंत संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक, कार्यक्रम संयोजक डॉ. किरीट कुमार ने प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे, कारण, निवारण बताए। मुख्य अतिथि सीएचसी के प्रभारी डॉ. अमजद खान ने प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए। प्रधानाचार्य एमए जैदी, अतुल सक्सेना आदि ने विचार रखे। डॉ. ललित गिरी ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रभारी बीईओ नृपेंद्र जोशी, ई. आशुतोष, डॉ. ललित गिरी, जगदीश पांडे, संजय कनवाल, हिमांशु जोशी, कुलदीप, दीपा वर्मा, विनायक तिवारी, मनोज मेहता, धीरज बिष्ट, नृपेंद्र जोशी समेत चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण, गैरसैंण ब्लॉकों के 33 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें