फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव शुरू

विज्ञापन
शिव मंदिर में बसंत पंचमी के पर्व पर यज्ञ करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से मानिला मंदिर में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव शुरू हो गया है। रविवार को महिलाओं ने सदर बाजार और रतखाल से मानिला मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंदिर में भजन-कीर्तन भी हुए।
विज्ञापन


कलश यात्रा में महिलाएं परंपरागत पिछौड़ा धारण किए हुए थीं। कलश यात्रा के आगे ढोल-नगाड़े चल रहे थे। लोगों ने मंदिर की परिक्रमा की। इस मौके पर छोलिया नृतकों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। कलश यात्रा में गायत्री परिवार चौखुटिया, मासी, भिकियासैंण, हल्द्वानी ने भाग लिया।

मानिला मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन मनराल ने बताया कि 21 मई को मानिला मंदिर में गायत्री महायज्ञ और भजन संध्या होगी। 22 मई को गायत्री महायज्ञ पुर्णाहुति होगी। समापन पर भंडारा भी होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. अशोक ढोके, कुबेर सिंह रावत, पूरन सिंह पांगती, कमल नाथ गोस्वामी, उमेश नैलवाल, लक्ष्मी दत्त नैलवाल, गणेश नेगी, कुबेर सिंह कड़ाकोटी, सुनील वंशीधर, भैरव दत्त लखचौरा, रमेश लखचौरा, सोनू तिवारी, महिपाल असवाल, दीवान सिंह, दिनेश नैलवाल, ईश्वरी दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें