फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने रात्रि विश्राम कर विकास कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम स्वराज अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा चयनित ग्राम पंचायत दशौला बडियार में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने रात्रि विश्राम कर अब तक किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के 116 ग्राम पंचायतों में जिले में तीन ग्राम पंचायतों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। इस अभियान के तहत दशौला बडियार ग्राम पंचायत वासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अतिरिक्त सात विशेष योजना उज्ज्वला, उजाला, सौभाग्य, जनधन, मिशन इंद्र धनुष, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना प्रमुख लक्ष्य है।

सीडीओ मयूर दीक्षित ने जिले में अब तक उक्त योजनाओं में किए गए कार्य, लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न लोग आधार कार्ड नहीं होने से योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उनके लिए विभागों द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए लगातार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत दशौला बडियार ग्राम पंचायत में 39 गैस कनेक्शन, उजाला अंतर्गत जिले में 527 एलईडी बल्बों का वितरण, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 62 लोगों को विद्युत कनेक्शन और मिशन इंद्र धनुष अंतर्गत बच्चों और माताओं के टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता हयांकी, अधीक्षण अभियंता केएस खाती, समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, पूर्ति अधिकारी एनडी जोशी, परियोजना अधिकारी उरेडा जीसी मल्होत्रा, कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश भट्ट, रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, नरेंद्र बिष्ट, प्रधान प्रताप राम, दिवान राम, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो- 05एएलएम11पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें