सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ज्यूला की ग्राम प्रधान इंद्रा देवी ने गांव के चार लोगों पर आनगंबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण बाधित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इन लोगों ने निर्माण कार्य लगे मजदूरों को वहां से भगा दिया। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग उठाई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ज्यूला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पारित किया गया। इसके बाद ही गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया गया है कि गांव के दो दंपतियों द्वारा निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को गत दिवस भगा दिया गया। प्रधान का कहना है कि इससे भवन निर्माण का कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से दोनों दंपतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान की शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश तहसीलदार और थानाध्यक्ष को दिए हैं। उन्होंने जांच कर की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।