फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवशक्ति एकादश और बांबे इलेवन ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय स्टेडियम में अल्मोड़ा कप क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। आज खेले गए मैचों में शिवशक्ति एकादश और बांबे इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच में शिवशक्ति एकादश और छाना एकादश के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छाना एकादश की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। शिवशक्ति एकादश के धीरज ने चार विकेट लिए। जवाब में शिवशक्ति एकादश की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजयी टीम के सचिन ने 22 रन का योगदान दिया।
दूसरा मैच रॉयल फाइटर्स और बांबे इलेवन के मध्य हुआ। बांबे इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 230 रन का लक्ष्य खड़ा किया। जिसमें बॉबी ने 76 रन का योगदान दिया। रायल फाइटर्स के विनीत बिष्ट ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल फाइटर्स की टीम मात्र 78 रन ही बना सकी। बांबे इलेवन की टीम ने 152 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैचों के अंपायर चंदन लटवाल, नंदन फर्त्याल, मनोज बोथयाल, ललित कनवाल, स्कोरर गणेश बगडवाल, लोकेश तिवारी, धीरज भट्ट थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अमरनाथ सिंह रावत, रोहित साह, भैरव गोस्वामी, निखिलेश बिष्ट, पंकज बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनोज जोशी, राजेंद्र तिवारी, गिरीश धवन, हेम तिवारी, जीवन मेहता, निर्मल रावत, गोविंद मटेला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें