फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली वस्तुओं का त्याग करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गायत्री प्रज्ञा पीठ के दल ने ताड़ीखेत ब्लॉक में सुनियाकोट गांव के श्री गोरखनाथ मंदिर में दीप यज्ञ का आयोजन किया। ग्रामीणों को नशे का त्याग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तीन लोगों ने तंबाकू छोड़ने और ृ शराब का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


गायत्री परिजन भीम सिंह अधिकारी ने कहा कि रंगों का त्योहार होली उत्साह, उमंग, समता और सामाजिक भाइचारे का महान पर्व है। इस पर्व को नशे और कृत्रिम रंगों ने विकृत कर रखा है। होलिका दहन बुराइयों को नष्टकर अच्छाई की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। यह सराहनीय है कि सुनियाकोट के ग्रामीणों ने होली पर नशे का त्याग किया है।

वक्ताओं ने ग्रामीणों से सामाजिक बुराई जुआ और नशे से विरत होकर ग्राम स्वच्छता के लिए आगे आने की अपील की है। इस अवसर पर हरीश बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, हीरा सिंह, प्रताप सिंह, किशन सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें