फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटलर प्रतुल ने राष्ट्रीय रैकिंग बैडमिंटन में लगातार तीसरी बार खिताब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के पूर्वी पोखरखाली ढूंगाधारा निवासी शटलर प्रतुल जोशी ने राष्ट्रीय रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार तीसरा खिताब जीतकर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 15 से 20 जनवरी तक बरेली (उत्तर प्रदेश) में हुई प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच अतुल जोशी ने बताया कि प्रतुल जोशी ने आल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। इससे पूर्व क्वाटर फाइनल मैच में अल्मोड़ा के प्रतुल जोशी ने आसाम के स्वर्णराज बोरा को 21-18, 20-22, 21-09 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बंगाल के अरिंताप दास गुप्ता को 21-23, 21-10, 01-17 से पराजित किया।

फाइनल मैच में हरियाणा के कार्तिक जिंदल को 21-15, 11-21, 21-18 से पराजित कर पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। प्रतुल के पिता अतुल जोशी बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच हैं जबकि माता हेमलता जोशी गृहणी हैं। प्रतुल के लगातार तीसरा खिताब जीतने पर खेल प्रेमियों तथा नगर वासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


प्रतुल जोशी की उपलब्धि पर शिशु मंदिर जीवनधाम के पूर्व आचार्य नवीन चंद्र जोशी, उषा जोशी, हरीश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रवींद्र बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य पारसनाथ सिंह सिंजवाली, प्रकाश सिंह बोरा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें