फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा कोर्स में केवल 14 बच्चे, डिग्री करने वाला कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा करने वाले मात्र 14 छात्र हैं जबकि स्नातक कोर्स में कोई छात्र नहीं है। एसएसजे परिसर में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को खुले नौ साल हो गए हैं। दसवें साल में प्रवेश कर रहे विभाग में शिक्षकों के पद तो सृजित नहीं हुए उल्टा बच्चों की संख्या में भी कमी आ गई है।
विज्ञापन

कुविवि एसएसजे परिसर में 2008 में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग खोला गया था, लेकिन आज तक विभाग में शिक्षकों के पद सृजित नहीं हो सके। विभाग की ओर से एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की मांग की जाती रही है, लेकिन पद नहीं भरे गए। मानदेय पर अतिथि शिक्षक छात्रों को पत्रकारिता के गुर सिखा रहे हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने वाले छात्रों की संख्या केवल 14 है। डिग्री कोर्स के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। रेगुलर शिक्षक नहीं होने के कारण रोजगार मिलने की उम्मीद में कोर्स कर रहे छात्रों को अब अपने भविष्य की चिंता सता रही है। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के समन्वयक प्रो. देवसिंह पोखरिया ने बताया कि विवि के माध्यम से वह लगातार शासन को पत्र व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक तक शिक्षकों के पद सृजित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें