फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्चपास्ट के साथ भिकियासैंण में खेल महाकुंभ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श इंटर कालेज भिकियासैंण के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। उद्घॅद्घाटन रानीखेत विधायक के प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुभारंभ अवसर पर सभी दस न्याय पंचायतों से पहुंचे एथलीटों ने शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विधायक रानीखेत प्रतिनिधि महिपाल बिष्ट ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खेल महाकुभं का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर बीईओ हिमांशु नौगाई, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी, शेर सिंह, पीडी तिवारी, दीवान भंडारी, देवगिरी, मीता बोस, आरएस अधिकारी , रणवीर सिंह, प्रकाश भगत, कमलेश, एचबी उनियाल, पूरन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें