फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीडन के खिलाफ निर्भय होकर आवाज उठाएं-कंथ्यूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बाखली खेल मैदान में आयोजित महिला जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष सरोजनी कंत्थूरा ने महिलाओं से किसी भी तरह के उत्पीड़न अथवा अत्याचार के खिलाफ निर्भय होकर आवाज उठाने को कहा। कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक रहने के साथ ही किसी भी तरह की प्रताड़ना होने पर महिला आयोग में शिकायत करें। उनकी समस्या का निशुल्क निस्तारण होगा।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090 के अलावा पुलिस के सौ नंबर पर भी फोन किया जा सकता है। कंथ्यूरा ने बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न व भ्रूण हत्या पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने पर जोर दिया।

वहीं पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, एडीओ पंचायत हिम्मत गिरी, अनिता चौधरी, राधिका बिष्ट, मंजू डंगवाल, दया बेलवाल आदि ने विचार रखे। संचालन आशा देवी ने किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें