फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में अव्वल रही छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में हरेला सप्ताह के तहत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहीं छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गा वाहिनी की गंगा जोशी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने कहा कि बच्चों को घर के आसपास लगाए गए पौधों की देखभाल करनी चाहिए। विनीता जड़ौत ने कहा कि वन जल संरक्षण में अह्म भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर चंपा पांडे, रमा जोशी, श्यामसुंदर पांडे आदि उपस्थित थे। संचालन ज्योति पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें