फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी बनने की चाह लिए 1600 युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
सोमनाथ मैदान में भर्ती रैली के दौरान शारीरिक नापजोख कराते युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में पहाड़ी जिलों के युवाओं की भर्ती के बाद अब ऊधम सिंह नगर जिले के नौजवानों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को काशीपुर, बाजपुर, किच्छा और सितारगंज तहसील के 1600 युवाओं ने फौजी बनने की चाह लिए दौड़ लगाई। इनमें से 450 युवा दौड़ में सफल हुए।
विज्ञापन

इस बार पिथौरागढ़ एआरओ की ओर से रानीखेत में वृहद ओपन भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। मंगलवार को हुई भर्ती में ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर, बाजपुर, किच्छा और सितारगंज तहसील से 23 सौ नौजवानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि इस बार भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने उचित इंतजाम किए हैं, जिसके चलते भर्ती युवकों को अधिक दिक्कतें नहीं हो रही हैं। इधर दिनभर युवाओं के प्रपत्रों की जांच और शारीरिक नापजोख चलती रही। तीन मार्च को ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर, गदरपुर और खटीमा तहसीलों के युवक भर्ती के लिए दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें