फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत तहसील को मिले 16 नए पटवारी

Mon, 09 Apr 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से उप राजस्व निरीक्षकों (पटवारियों) की कमी से जूझ रहे रानीखेत तहसील को अब 16 नए पटवारी मिल गए हैं। सभी पटवारियों ने यहां पदभार संभाल लिया है। नियुक्त नए पटवारियों में 11 पुरुष और पांच महिला पटवारी शामिल हैं।

विज्ञापन


तहसील में अब पटवारियों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि नव नियुक्त पटवारियों को उनके क्षेत्र भी आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त क्षेत्रों में और पटवारियों की नियुक्ति कराने के प्रयास चल रहे हैं। मालूम हो कि रानीखेत तहसील सबसे बड़ी तहसील है। यहां पटवारियों की संख्या कम होने के कारण एक पटवारी के पास दो से तीन क्षेत्रों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


अब नए पटवारियों की नियुक्ति होने से स्थिति में सुधार आने की उम्मीद बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें