फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक यूनिट का आधार नंबर देकर अपडेट करा लें राशनकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग इन दिनों राशनकार्ड अपडेट करने का काम कर रहा है। शासन के निर्देशानुसार सभी राशनकार्ड धारकों को जल्द से जल्द अपने राशनकार्ड अपडेट कराने हैं और पूर्ति विभाग इन कार्डों को विभागीय साफ्टेयर में चढ़ा रहा है। राशनकार्ड धारकों से सात जुलाई तक कार्ड पूर्ति विभाग या फिर गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नए पोर्टल में राशनकार्ड को अपडेट किया जाना है। जिसके तहत राशनकार्ड धारकों को कार्ड में चढ़ाई गई प्रत्येक यूनिट को अपडेट कराना आवश्यक है ताकि कार्डधारकों को राशन मिलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिले में वर्तमान में छह लाख 93 हजार 558 यूनिट हैं।

इन दिनों राशनकार्ड धारक राशनकार्ड को अपडेट कराने के लिए पूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं। पूर्ति विभाग ने लोगों को सहूलियत देते हुए कार्ड धारकों से अपने कार्ड अपडेट कराने के लिए अपने क्षेत्र के गल्ला व्यापारी को कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग के अनुसार प्रत्येक राशनकार्ड धारक को परिवार के सदस्यों के नाम पर उनके आधार कार्ड की छाया प्रति लगानी आवश्यक है। जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि गल्ला विक्रेताओं, पूर्ति निरीक्षकों को जल्द से जल्द कार्डधारकों के कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कार्ड अपडेट नहीं होने की स्थिति में राशन उपलब्ध करा पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें