फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पद भरे जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के मल्ला सालम पट्टी के माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के कई पद रिक्त पड़े हैं। जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमडंल ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी से मुलाकात कर शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्त करने की मांग उठाई।

शिष्टमंडल ने सीईओ को बताया कि सालम पट्टी के जीआईसी बसंतपुर में प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता, हिंदी सहायक शिक्षक, जीआईसी देवलीखान में प्रधानाचार्य समेत पांच प्रवक्ता, जीआईसी कनरा में प्रधानाचार्य समेत चार प्रवक्ता, जीआईसी शहरफाटक में प्रधानाचार्य समेत छह शिक्षक, राजकीय हाईस्कूल झालडुंगरा में प्रधानाचार्य और दो शिक्षक, हाईस्कूल थुवासिमल में प्रधानाचार्य और गणित विषय का शिक्षक, ध्यूली रौतेला में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उच्चीकृत राजकीय हाईस्कूल चायखान में शिक्षकों के पद लंबे समय से सृजित नहीं हो पाए। बाद में यह विद्यालय बंद कर दिया गया। इससे अभिभावकों में आक्रोश बना हुुआ है। सीईओ से मिलने वालों में प्रधान रणाऊं सुरेंद्र सिंह बगडवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह धौनी, प्रधान जाख तेवड़ी किशन तेवाड़ी, युकां जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत, पूर्व प्रधान राम सिंह बगडवाल, त्रिलोक सिंह बोरा, पूरन गुरुरानी, रमेश बिष्ट, भैरव दत्त पांडे, हरीश सिजवाली, कुंदन बिष्ट, पान सिंह बोरा, त्रिलोक सिंह, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें