भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर स्थानीय पुलिस द्वारा जागरूकता रैली निकाली जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में रैली निकाली और नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति चरस, स्मैक साहित अन्य तरह के नशे का कारोबार करता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के बारे में सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है। ब्यूरो