फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में पहला शिक्षक नाटक का अभ्यास कर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नृसिंह कल्याण समिति में दिशा बालरंग कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म के गुर सिखाए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक चल रही कार्यशाला में पहला शिक्षक नाटक का भी अभ्यास करया जा रहा है। कार्यशाला के समापन पर 30 जून को बच्चे इस नाटक की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


कार्यशाला में चंद्रेश थापा ने बच्चों को आधुनिक नृत्य के बारे में बताया। धीरेंद्र सिंह रावत, ललित वर्मा, नरेश बिष्ट ने रंगमंच की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को प्रसिद्ध लेखक चिंगिंज ऐटमाटोव की कहानी फर्स्ट टीचर का हिंदी रूपांतरण पहला अध्यापक नाटक का अभ्यास कराया जा रहा है। नाटक का निर्देशन विक्रम जय सिंह, सहायक निर्देशन मोहित पांडे, महेंद्र सिंह महरा कर रहे हैं। बालीवुड के सिनेमेटोग्राफर राजेश शाह ने फिल्मों को लेकर बच्चों से बातचीत की। बच्चों को लगान फिल्म के दृश्य प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाए। कार्यशाला में दिशा के संयोजक मनमोहन चौधरी, रंगकर्मी दीप चंद्र तिवारी, आलोक वर्मा, ध्रुव टम्टा, उमाशंकर, देवेंद्र भट्ट आदि भी सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें