फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों की जमा धनराशि को लौटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी धौलछीना में निवेशकों की जमा धनराशि को लौटाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की और निवेशकों के धन को वापस दिलाने तथा सोसायटी के चेयरमैन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि धौलछीना में अनंत निधि क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी की शाखा अक्तूबर में शुरू हुई थी। जिसमें ब्लॉक भैसियाछाना, धौलादेवी और गणाईगंगोली के सदस्यों द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ की धनराशि जमा कराई गई, लेकिन पिछले तीन माह से सोसायटी कार्यालय में ताला लटक हुआ है।

उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि सोसायटी धौलछीना के शाखा प्रबंधक कुंदन सिंह, संस्था के कर्मचारियों, एजेंट और निवेशकों ने इस संबंध में राजस्व पुलिस पल्यूं में सोसायटी चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले को रेगुलर पुलिस को भी सौंपने की मांग की। जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष धौलछीना दरबान सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, प्रकाश वर्मा, अशोक मेहरा, सूरज मेहरा, दान सिंह, संतोष बिष्ट, बहादुर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें