फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका श्रमिकों का सोमेश्वर सब स्टेशन में क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। लंबित वेतन भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर बिजली विभाग के ठेका श्रमिकों ने सोमवार से सब स्टेशन सोमेश्वर प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विभाग ने सितंबर 2018 से ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है, जिससे उन्हें मानदेय नहीं मिला है और आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो एक जुलाई से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि वार्षिक अनुरक्षण के बिलों का बिजली विभाग ने सितंबर 2018 से ठेकेदार को भुगतान नहीं किया है। जिस कारण ठेका श्रमिकों को ठेकेदार मानदेय का भुगतान नहीं कर पा रहा है। वह परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2018 में बिजली का पोल टूटने से श्रमिक राजेश गिरि की मौत के मामले में विभाग ने पल्ला झाड़ लिया है। विभाग ने मामले की जांच में लीपापोती कर इसकी जिम्मेदारी ठेकेदार पर डाल दी है, जो कि अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने श्रमिक की मौत के लिए विभाग को दोषी ठहराया। चेताया कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक जुलाई से हुकम सिंह बोरा शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। पहले दिन क्रमिक अनशन पर दिनेश नेगी, चंदन सिंह, हीरा सिंह, शंकर सिंह, पवन कुमार, पूरन सिंह, कुंदन राम बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें