फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटशाल के पास अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग में लगा जाम, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार सुबह पेटशाल के पास अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर चितई मंदिर तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अवकाश का दिन होने के कारण मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में एक-एक कर वाहनों को किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन


पेटशाल के पास संकरी सड़क पर मोड़ के पास 16 टायर का बड़ा ट्रक फंस गया। ट्रक में पोकलैंड मशीन भी रखी हुई थी। मोड़ होने के कारण दोनों ओर से वाहनों को आगे जाने का मार्ग नहीं मिल पाया। जिससे अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मार्ग पर सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम के कारण लोगों को पेटशाल के पास करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि इस दौरान प्रशासन की ओर से जाम खुलवाने की कोशिश भी नहीं हुई। बाद में किसी तरह ट्रक को किनारे कर एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन


इधर लोगों का कहना है कि मार्ग काफी संकरा है ऐसे में इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा ऐसे मार्गों में यातायात व्यवस्था बाधित होने पर प्रशासन द्वारा मार्ग खुलवाने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें