फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मैन्यू के हिसाब से नहीं मिल रहा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में सफाई की अव्यवस्था को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट खासे नाराज दिखे। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। मैन्यू के हिसाब से मरीजों को खाना नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि कैंटीन के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैस में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मिलने पर भी मैस संचालक से जवाब मांगा गया।
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट ने राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया, भर्ती रोगियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। बताया गया कि पिछले एक सप्ताह से कैंटीन संचालक मैन्यू के हिसाब से खाना नहीं दे रहा है, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भड़क गए।

उन्होंने कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मैन्यू के हिसाब से खाना वितरित करने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई से सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान हालांकि वहां सभी डॉक्टर मौजूद थे। लेकिन दवा वितरण के दौरान लंबी लाइन देखी गई, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी दवा काउंटरों को खोलने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. डीएस नेई, नायब तहसीलदार जेके पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो: 22 आरकेटी 06पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें