अल्मोड़ा। पर्यटन स्थली के रूप में विकसित हो रहे कसारदेवी में पहला एटीएम खुल गया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कसारदेवी क्षेत्र पर्यटन गतिविधियों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर आज तक एटीएम नहीं होने से पर्यटकों को काफी असुविधा हो रही थी। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों और व्यवसायियों के हितों को देखते हुए यहां एटीएम खोलने के निर्देश दिए गए थे। अब पर्यटकों को एटीएम के लिए अल्मोड़ा नहीं आना पड़ेगा।
इस अवसर पर उन्होंने एसबीआई के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जगदीश चन्द्र नैनवाल, आईडीएम ललित सेमवाल, मुख्य सम्पर्क अधिकारी एमसी कांडपाल, पवन कुमार, प्रकाश चन्द्र, कुंदन सिंह, पान सिंह खम्पा, आनंद सिंह, पूरन सिंह, किशन सिंह, भगवत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।