फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन रामलीला महोत्सव में उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर में चल रहे ग्रीष्मकालीन रामलीला महोत्सव में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की रात को हुई रामलीला में हनुमान राम मिलन, बाली वध, सुग्रीव राज्याभिषेक आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीता विरह में राम विलाप के मंचन को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में कैलाश भट्ट और ममता ने कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गायिका कविता जोशी ने कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने रामलीला मंचन के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया। रामलीला में राम का किरदार बाबी भट्ट, लक्ष्मण का हिमांशु भट्ट, सीता का महेश भट्ट, बाली का कमल सनवाल, सुग्रीव का राकेश पांडे और तारा का किरदार कविता जोशी ने निभाया। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रेवाधर पांडे, बीडीसी सदस्य हरीश प्रसाद, प्रधान हरिमोहन भट्ट, जागेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी हेमंत भट्ट, सोनू भट्ट, राकेश भट्ट समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें